नसीम खान
सांची,,, नगर के थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हिन्दू उत्सव समीति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में बडी संख्या में नगर वासियों ने भाग लिया तथा बैठक में हिंदू उत्सव समीति का चुनाव किया गया एवं अनेक प्रमुख प्रस्ताव पर विचार किया गया इस समीति मे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।
जानकारी के अनुसार नगर के थाना हनुमान मंदिर में हिन्दू उत्सव समीति की विशेष बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नये पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया इसमें अध्यक्ष पद पर राजबहादुर सिंह राणा को चुना गया तथा उपाध्यक्ष पद पर अजय पांडे प्रदीप जायसवाल शेरसिंह राजपूत वीरसिंह राजपूत एवं सचिव पद पर दिनेश तिवारी कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमप्रकाश राय को चुना गया तथा सभी पूर्व अध्यक्ष को समीति केसंरक्षक के रूप में शामिल किया गया है इस बेठक मे कार्यकारिणी का दोवर्ष का कार्यकाल सुनिश्चित करने प्रस्ताव पारित किया गया इस प्रकार हिंदू उत्सव समीति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया इस बैठक में आगामी धार्मिक त्योहार को लेकर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई बैठक में सभी पदाधिकारियों को आगामी पर्वों मे एकजुट होकर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन को बेहतर रूप से संपन्न कराने की चर्चा की गई एवं समीति के विस्तार पर भी चर्चा की गई ।इस बैठक में विशेष रूप से ब्रज किशोर पटेल जवाहर सिंह चौहान दातार सिंह मीणा नरेश पटेल बलराम मालवीय संजय शाहनी बीएन पाठक सहित अनेक लोग उपस्थित थे





