क्षेत्र में इन दिनों कृषि भूमि अवैध कालोनाइजरों के निशाने पर।
अवैध कालोनाइजरों पर प्रशासन हुआ सख्त

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो माना जाता है कि देश कृषि पर निर्भर है तथा किसानों द्वारा उगाई फसलों से ही लोगों का भरण पोषण होता है परन्तु काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों ने अपने पांव पसार लिए हैं तथा खेतों की उपजाऊ भूमि कालोनाइजरों के निशाने पर आ गई है मनमाने दामों पर कालोनाइजरों द्वारा कृषि भूमि की खरीद फरोख्त कर जहां कृषि भूमि का नाम निशान मिटाने पर तुल चुके हैं वहीं कृषि भूमि को अनाप शनाप कमाई का जरिया बना डाला । अब इन कालोनाइजरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । सलामतपुर चौराहे पर अवैध कटने वाली कालोनियों में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में क ई सालों से बाहर से आने वाले अंधी कमाई को ठिकाने लगाने के लिए क्षेत्र के भोले भाले किसानों की कृषि भूमि की खरीद फरोख्त करने पर तुले हुए हैं तथा कृषि भूमि का नामोनिशान मिटाने की कवायद में जुट गए हैं इस कृषि भूमि की खरीद फरोख्त कर अवैध कालोनियों का का चलन चल पड़ा है परन्तु इन अवैध कालोनाइजरों पर प्रशासन की नजर नहीं पहुंच पा रही है ऐसा नहीं है कि इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थलीय क्षेत्र कालोनाइजरों के चंगुल से अछूता रहा हो हालांकि नगर परिषद प्रशासन ने कुछ समय पूर्व नगरीय क्षेत्र में इन अवैध कालोनाइजरों पर लगाम कसनी शुरू कर दी थी तथा कुछ कालोनाइजरों पर पुलिस में प्रकरण में दर्ज करा दिए गए थे बावजूद इसके कालौनाइजरो पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दिया था लगातार कालोनाइजरों द्वारा क्षेत्र में पांव पसारते हुए कृषि भूमि का खत्म करने का मन बना लिया अब प्रशासन की नजर इन अवैध कालोनाइजरों पर पड़ना शुरू हो गई है इस कड़ी में आज सलामतपुर रायसेन तिराहे क्षेत्र में बड़े स्तर पर कालोनाइजरों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कालोनियों के निर्माण चलाये जा रहे थे आज जिला प्रशासन ने अपना रवैया सख्त करते हुए इनपर लगाम लगाने का मन बना लिया कालोनी स्थलों पर एसडीएम एल के खरे तथा तहसीलदार अजय पटेल एवं नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू सहित अनेक राजस्व अधिकारी तथा पुलिस बल ने अवैध कालोनियों की जांच पड़ताल की तथा इन पर कार्रवाई शुरू कर दी जिससे क्षेत्र में कालोनाइजरों के पांवों उखाड़े जा सके हालांकि शाम तक प्रशासन कालोनाइजरों पर कार्रवाई में जुटा हुआ था जिससे इस क्षेत्र को कालोनाइजरों के पंजे से मुक्त कराया जा सके । ऐसा भी नहीं है कि यह नगर भी कालोनाइजरों से अछूता रहा है इस स्थल पर भी किसी न किसी रूप में कालोनाइजरों के मंसूबे पूरे भी हो चुके हैं तथा कालोनाइजरों के खुलेआम दलाल भी सक्रिय बने रहते हैं परन्तु कहीं न कहीं इन कालोनाइजरों तक प्रशासन की नजर नहीं पहुंच पाई है अब प्रशासन की यह कार्रवाई कहां तक कालोनाइजरों पर लगाम लगाने में सफल हो सकेगी यह समय ही बताएगा ।

Related Posts

रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्यवाही

रायसेन से नसीम खान की रिपोर्ट :- भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने रायसेन के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आर एन साहू उर्फ गुड्डा साहू को नामांतरण के…

मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

जबलपुर मध्यप्रदेश में लगभग 15000 डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं वही इससे पहले 2 दिन तक सांकेतिक हड़ताल डॉक्टर्स के द्वारा की गई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका