हेडगेवार कालोनी में लगाये गये स्वागत बोर्ड ढहे।

सांची,,, इस नगर को सुंदर बनाने की कवायद में जुटा नगर परिषद प्रशासन ने हजारों रुपए आनन फानन में खर्च कर हेडगेवार कालोनी में स्वागत बोर्ड लगाए गए थे परन्तु हाल ही के हवा पानी ने स्वागत बोर्ड की गुणवत्ता की कल ई खोल कर रख दी खर्च की गई राशि हवा में उड़ गई।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व ही हेडगेवार कालोनी को सुंदर बनाने की कवायद में नगर परिषद प्रशासन ने आनन फानन में हजारों रुपए खर्च कर स्वागत बोर्ड लगाए थे भले ही इस कालोनी में सड़क नाली बदहाल स्थिति में हो तथा सीवर लाइन से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हो साथ ही इस कालोनी की सरकारी भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है हमेशा इस कालोनी को चोर उचक्के अपना ठिकाना बना कर कालोनी वासियों को चूना लगा देते हों जबकि इस कालोनी को सबसे अधिक जरूरी कालोनी की बाउंड्री वॉल से रहवासियों को सुरक्षित करने की थी कालोनी वासियों की इन जरूरतों को नजरंदाज करते हुए प्रशासन ने बिना सोचे समझे ही इस कालोनी को स्वागत बोर्ड से सजा दिया था परन्तु अल्प समय में ही इन स्वागत द्वारो ने थोड़ी देर के हवा पानी ने अपनी गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिये तथा इस हवा पानी से यह बोर्ड ढहकर सड़कों पर जा गिरे तब आनन फानन में इन बोर्ड का उठाकर लोगों की नजर से बचाने के प्रयास किए गए ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्थल पर स्थानीय प्रशासन सुविधा एवं विकास के नाम पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं तो उपलब्ध कराने में नाकाम हो चुका हो परन्तु सुंदर बनाने में हजारों लाखों की बलि चढना कोई न ई बात दिखाई नहीं देती ऐसा भी नहीं है कि नगर परिषद की आपसी खींचतान किसी से छिपी नहीं रही जबकि इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की ऐतिहासिकता से भी स्थानीय प्रशासन को कोई सरोकार नहीं रहा । वैसे भी नगर परिषद प्रशासन के अंदरूनी हालात की चर्चा नगर में आसानी से सुनी देखी जा सकती है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा