सैंकड़ों पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच मंत्री जी के हो गए जूते चोरी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जूता चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की जूते की चोरी कर ली. जैसे ही ये बात अफसरों को पता लगी, अफसरों की एक टीम मंत्री जी के जूते को खोजने में जुट गई. लेकिन जूते नही मिल पाए

मंत्री जी के जूतों को खोजने के लिए उनके स्टाफ के साथ एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी जुटे रहे. खुद मंत्री जी अपने जूतों को खोजने के लिए आधा घंटा से ज्यादा देर तक घूमते रहे. लेकिन जब सफलता हाथ नहीं लगी तो मंत्री जी बिना जूतों के ही कार्यक्रम से जाने लगे, इसी दौरान मंत्री जी के एक समर्थक ने जूतों की व्यवस्था करी . फिर प्रभुराम चौधरी कहीं जाकर रवाना हुए.

बता दें कि मंत्री प्रभु राम चौधरी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर छत्री परिसर स्थित स्वर्गीय माधवराव सिंधिया भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे हुए थे. ऐसे में जब वह उनसे मुलाकात करने के लिए उठे तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके जूते गायब हो गये हैं. उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से जूतों का पता करने की बात कही. तत्काल पुलिस के आला अधिकारी भी अलर्ट हुए और मंत्री जी के जूते खोजने की शुरुआत हुई.

जूता चोरी की घटना पर मंत्री ने साधी चुप्पी
हालांकि, जब मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी से उनके जूते गायब होने के मामले में सवाल किया गया तो वह बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए.मंत्रीजी के जूते चोरी होने की घटना कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात से ही इसकी चर्चा होती रही. लोग कहते रहे कि इतनी कड़ी सुरक्षा में जूता चोर कहां से घुस गया और मंत्री जी के जूते ही क्यों चोरी की है. जब ग्वालियर में मंत्री जी की सुरक्षा में चूक हो सकती है तो आम जनता का क्या होता होगा, आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं.

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार