जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने सीएससी, लोक सेवा केन्द्र और कियोस्क पहुंचकर ईकेवायसी कार्य का लिया जायजा

लाड़ली बहना योजना के बारे में महिलाओं से की चर्चा, उत्साहित महिलाओं ने कहा योजना की है पूरी जानकारी

नसीम खान संपादक रायसेन,
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 25 मार्च से कैम्प लगाकर पात्रताधारी महिलाओं आवेदन लिए जाएंगे। योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र आईडी में ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है। जिले में कोई भी पात्र महिला मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से छूटे नहीं, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार अभियान के रूप में जिले में सभी पात्रताधारी महिलाओं की समग्र आईडी ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड कराए जाने का काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा उदयपुरा, बाड़ी और सुल्तानपुर क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर जाकर महिलाओं की समग्र आईडी में ईकेवायसी कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी ली। महिलाएं लाड़ली बहना योजना के प्रति बेहद उत्साहित हैं। जिला पंचायत सीईओ के पूछे जाने पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें योजना की पूरी जानकारी है। वह अपनी समग्र आईडी में ईकेवायसी कराने के लिए आई हुई हैं। महिलाओं ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड भी होना चाहिए। सुनीता बाई तथा कमला बाई ने बताया कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। ईकेवायसी होने के बाद वह बैंक जाकर खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड कराएगीं। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से भी अभी तक किए गए समग्र आईडी ईकेवायसी कार्य की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

चारगांव में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चाजिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने भ्रमण के दौरान चारगांव पंचायत में पहुंचकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों तथा ग्राम की सभी पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दें तथा योजना का लाभ दिलाने में सहभागी बनें। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम में किए जा रहे विकास कार्यो तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार