नसीम खान संपादक
रायसेन,
रायसेन तहसील के ग्राम महूॅपथरई स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत महारानी स्व-सहायता समूह द्वारा नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन वितरण नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा स्व-सहायता समूह की 06 दिवस की राशि एवं खाद्यान्न कटौती के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यान्ह भोजन प्रभारी रश्मि वर्मा जिला पंचायत द्वारा दिनांक 09 मार्च 2023 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय महूॅपथरई का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि समूह द्वारा 04 मार्च से 09 मार्च 2023 तक बिना किसी पूर्व सूचना के मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं किया गया है। जिस पर महारानी स्व-सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। समूह द्वारा प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नहीं होने पर 06 दिवस की राशि एवं खाद्यान्न कटौती की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि होने पर समूह निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।






