महिलाओं की आर्थिक समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है लाड़ली बहना योजना

नसीम खान संपादक
जिले में 25 मार्च से गॉवों तथा वार्डो में शिविर लगाकर लिए जाएंगे आवेदन
डोर टू डोर जाकर की जा रही है महिलाओं की समग्र आईडी में ईकेवायसी

रायसेन,
प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। बहनों के पास आर्थिक समृद्धि हो तो उनमें आत्मविश्वास भी होता है और स्वाभिमान का भाव भी जागृत होता है। जिले में सभी पात्र महिलाओं तक लाड़ली बहना योजना का लाभ पहुंचे, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में सभी पात्र महिलाओं की समग्र आईडी में ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेब्ल्ड कराने का कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 25 मार्च से जिले में कैम्प लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना में वह बहनें पात्र हैं, जो विवाहित हैं तथा जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच है, परिवार की आय ढाई लाख रूपए वार्षिक से कम है और ऐसे परिवार जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है। परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके बच्चे हैं। ऐसी सभी पात्र बहनों के खाते में योजना के तहत हर महीने 1000 रूपए आएंगे।

आवेदन प्रक्रिया को बनाया गया है सरल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बहनों के सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है। इसलिए योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। योजना के फॉर्म गॉवों और शहरों के वार्डो में ही भरवाए जाएंगे। इसके लिए 25 मार्च से शिविर लगना शुरू होंगे। जब तक सभी बहनों के आवेदन नहीं भर जाते तब तक शिविर लगेंगे।

समग्र आईडी, स्वयं का बैंक खाता तथा आधार नम्बर जरूरी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला की या परिवार की समग्र आईडी में ईकेवायसी होना चाहिए, स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जो कि आधार से लिंक और डीबीटी इनेब्ल्ड होना जरूरी है। इसके लिए जिले में अभियान के रूप में घर-घर जाकर महिलाओं की समग्र आईडी में ईकेवायसी कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सीएससी, ई-केवायसी केन्द्रों तथा एमपी ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से भी महिलाओं की समग्र ईकेवायसी निःशुल्क की जा रही है। बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेब्ल्ड कराने हेतु बैंक प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा पृथक काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया को भी बेहद सरल बनाया गया है। लाड़ली बहना योजना के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड में आयोजित होने वाले शिविर में महिला को स्वयं उपस्थित होना होगा। यहां महिला का फोटो खींचा जाएगा। आवेदन में उपलब्ध जानकारी स्थल पर पोर्टल, एप में डाटा एंट्री की जाएगी। आधार लिंक बैंक एकाउंट का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन के सफलतापूर्वक दर्ज होने पर आवेदक को पावती मिलेगी, जिस पर आवेदन क्रमांक भी दर्ज होगा। योजना में राशि का भुगतान जून माह से प्रारंभ होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा