स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के विशेष प्रयासों से कैबिनेट बैठक में मिली जिले को सौगात

नसीम खान संपादक
2045 लाख रुपए की लागत से जिले में स्थापित किए जाएंगे 12 उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विशेष प्रयासों से गत दिवस भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में रायसेन जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिले में 511.28 करोड़ रुपए की लागत से 07 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और 920.4 लाख रुपए की लागत से तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पूर्व से स्थापित दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का 613.6 लाख रुपए लागत से उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिलवाहा, महुजागीर, परवरिया, नांद, बाढ़ेर तथा हिनोतियाखास में 73.04–73.04 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ग्राम सोडरपुर, चांदपुर तथा समनापुर में 306.80–306.80 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही ग्राम सेवासनी और नकातरा में पूर्व से स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्रों का 613.6 लाख रुपए की लागत से उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनके अतिरिक्त सिलवानी विधानसभा के ग्राम सियलवाड़ा में 73.04 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले, उन्हें उपचार के लिए अधिक दूर ना जाना पड़े। इसके लिए प्रदेश के साथ ही जिले में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विशेष प्रयासों से गांव–गांव में नवीन स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही पूर्व से स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों का विस्तार किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त सिविल तथा जिला अस्पतालों में भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओ का विस्तार किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    नसीमखान सांची परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।सांची,,,नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की…

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं