नसीम खान संपादक
सांची, आज हिन्दू नववर्ष आरंभ होने पर नगर में घर घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने लोगों को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच कर लोगों को तिलक लगाया एवं गुड़ नीम खिलाकर चैत्र हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं सभी के जीवन में यह वर्ष मंगलमय हो कामना की लोगों ने भी स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से बधाई दी । तथा उनका स्वागत किया।






