राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर –सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ! भगवान झूलेलाल की सुबह 11:00 बजे आरती पल्लव उपरांत महा प्रसादी का वितरण किया गया !
दोपहर में युवाओं द्वारा डीजे की धुन पर झूलेलाल के जयकारों के साथ संपूर्ण नगर में बाइक रैली निकाली गई !
तदुपरांत देर शाम बग्गी में सवार भगवान झूलेलाल का रथ , बाराना निकाला गया, वही दूसरे रथ में सवार भगवान झूलेलाल की भूमिका में समाज का युवा झूलेलाल की भूमिका में सुंदर दिख रहा था! इस दौरान जुलूस में जहां सामूहिक रूप से महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी वहीं युवाओं की टीम डीजे की धुन पर रंगीन आतिशबाजी के बीच युवा मस्ती में भगवान झूलेलाल के गीतों के बीच नृत्य करते चल रहे थे !
जुलूस उपरांत विसर्जन वारना नदी पर किया गया !
इस दौरान जुलूस में समाज के मुखी परसोत्तम देवनानी, किशोर रामानी, ताराचंद देवनानी, ठाकुरदास लोगवानी, बासु लेखवानी, विनोद देवनानी, रमेश लेखवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा सम्मिलित रहे!
नसीम खान संपादक






