जलजीवन मिशन के अंर्तगत पेयजल के कार्य तय सीमा में पूरे हों।
प्रमुख अभियन्ता पी एच ई

नसीम खान संपादक, रायसेन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश के प्रमुख अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता,अधीक्षण यंत्री द्वारा लगातर आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था की समीक्षा जिलों में जाकर की जा रहीं है।
पिछ्ले एक सप्ताह में जिला राजगढ़, विदिशा, रायसेन में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पेयजल योजनाओ के कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात जिले में विभागीय कार्यालय में अधिकारियों, कांट्रेक्टर के साथ कार्यों की अबयब बार समीक्षा की जा रही है

समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्रीष्म ऋतु में हैंडपंप संधारण का कार्य प्राथमिकता पर कराएं तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी जो हैंडपंप संधारण का कार्य कर रहे हैं उनकी सतत मॉनिटरिंग करें, इसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी
तथा उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और विकासखंड स्तर पर जो भी उपयंत्री पदस्थ हैं वह जनपद कार्यालय में सतत संपर्क रखें एवं हैंडपंप शिकायत रजिस्टर रखा जाकर जनपद स्तर से प्राप्त समस्याओं का निराकरण कराएं एवं जो शिकायतें सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त हो रही हैं उन शिकायतों का अभी तत्काल समय सीमा में निराकरण करें।
जहां पर पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होती है वहां पेयजल परिरक्षण अधिनियम संबन्धित कलेक्टर से संपर्क कर विभाग ,जिले में लागू कराए।
प्रमुख अभियंता श्री एस के अंधवान ने कहा कि
कि जेजेएम की एकल योजनाओं जिनके कार्य 1 वर्ष या उसमे अधिक अवधि से प्रगतिरत है उन्हें मई माह के अंत तक प्राथमिकता पर पूर्ण कराये।
जो ठेकेदारो के नलजल योजनाओ के कार्य पिछ्ले एक बर्ष में 30 प्रतिशत पूर्ण नहीं कर सके हैं ,उनका परीक्षण कर अनुबंध नियमानुसार निरस्त करें तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही भी करें।

विभाग के अधिकारियों को को निर्देशित किया गया कि जो पेयजल योजनाएं ग्रामों की स्वीकृत की जा चुकी हैं उनके तत्काल निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जाए

  • जहां पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो ग्रामीण क्षेत्रों नलकूप खनन की कार्यवाही करें, जिलों को लक्ष आबंटित कर दिए गए हैं।
    हैंडपंप संधारण के लिए स्पेयर पार्ट, एवं राइजर पाइप की जरूरत के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाबे
  • जिले पर जहां जलस्तर नीचे जाने की संभावना है वहां विभाग के द्वारा सिंगल फेस पंपों की भी अभी से व्यवस्था करले, पम्प निर्मार्ता कंपनियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
    ज़िलों में विभाग लगातार सतत मोनीटोरिंग करे।
    विदिशा जिले के ग्राम कुआखेड़ी, खेजड़ा पड़रात, मढ़ीपुर, रायसेन जिले के सेहतगंज में जाकर, पेयजल योजानाओं के अंर्तगत निर्मित ओवर हैड टैंक, संपवेल, घरेलू कनेक्शन, इत्यादि कार्यों का निरीक्षण किया।
    समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री एस के अंधवान , मुख्य अभियन्ता श्री आर के हिरोड़ीया अधीक्षण यंत्री श्री एम सी अहिरवार , रायसेन जिले की कार्यपालन यंत्री स्वेता ओचट, तथा, विदिशा के कार्यपालन यंत्री श्री संतोष कुमार साल्वे, सहायक यंत्री, उपयंत्री,कांट्रेक्टर उपस्थित थे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़