राघवेन्द्र श्रीवास्तव
सुल्तानपुर –प्रदेश में चल रही लाडली बहना योजना के नगर सुल्तानपुर में तीन जगह फार्म जमा हुए !
इनमें नगर परिषद, दूसरा सरस्वती शिशु मंदिर एवं तीसरा सिंधी धर्मशाला मैं लाडली बहना के फार्म जमा हुए ! लाडली बहना योजना के फार्म दिनांक 25 से 30-3-23 तक जमा किए जाएंगे !
इसमें नगर परिषद को आदर्श केंद्र के रूप में बनाया गया ! इस दौरान नगर परिषद को हार फूल माला से सुंदर रूप से सुसज्जित किया गया जहां सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों के बीच मां सरस्वती को माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई !
जहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में लाडली बहना योजना के फार्म जमा किए गए जिसमें प्रथम फार्म लेने में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी हेमराज मीणा, उपाध्यक्ष कीर्ति राकेश गौर, मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रभारी नायब तहसीलदार पलक पीडिहा, नगर पालिका अधिकारी अशोक कैथल की मौजूद रहे !
इस दौरान कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों सहित लाडली बहना मौजूद रही !






