नसीम खान संपादक
रायसेन,, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया तथा विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर जैविक और उन्नत कृषि उत्पादों, जैविक कीटनाशक तथा कृषि यंत्रों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन भी साथ रहे।






