–राघवेंद्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन समुदाय द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन समाज के अंतिम तीर्थ कार भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया !
सर्वप्रथम सुबह जैन समाज के दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक ,शांति धारा के उपरांत महावीर भगवान की पूजा अर्चना की गई इसके बाद सुबह 9:00 बजे चल समारोह निकाला गया जिसमें सुंदर पालकी में विराजमान भगवान महावीर का चौक चौराहे पर समाज बंधुओं एवं अन्य समाज बंधुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की चल समारोह में बैंड बाजे, सुंदर सेनाई की तान, एवं ढोलो की थाप पर बड़ी संख्या में उपस्थित पुरुष एवं महिलाओं के बीच चल समारोह निकाला गया ! चल समारोह में जैन बंधुओं के साथ नगर के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे !
संपूर्ण नगर भ्रमण उपरांत चल समारोह जैन समाज के मंदिर पहुंचा ! जहां उपस्थित सभी अतिथियों, का जैन समाज द्वारा स्वागत सत्कार एवं स्वल्पाहार कराया गया ! इस दौरान चल समारोह में सम्मिलित रहे दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, विमल जैन, अखिलेश जैन, राजू जैन,अज्जू जैन, मयंक जैन, संजीव जैन, साथ ही किशोर रामानी, बृजभषण राय, जयंत दुबे, प्रेम नारायण गौर, राजेश गौर, नंदू गौर सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं सम्मिलित रहे !
नसीम खान संपादक






