मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : जिले में एक लाख से अधिक महिलाओं के भरे गए ऑनलाईन आवेदन

नसीम खान संपादक

रायसेन,
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में गॉवों तथा नगरों के वार्डो में कैम्प लगाकर और डोर टू डोर जाकर महिलाओं के आवेदन ऑनलाईन जमा किए जा रहे हैं। जिले में 03 अप्रैल को शाम 06 बजे तक एक लाख एक हजार 735 महिलाओं के आवेदन ऑनलाईन जमा किए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 70211 महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन भरे गए हैं और नगरीय क्षेत्रों में 31523 महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन भरे गए हैं। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ऑनलाईन फार्म भरे जाने की कार्यप्रगति की मॉनीटरिंग तथा समीक्षा की जा रही है। जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा कैम्पों का निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया जा रहा है। जिले में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन जल्द से जल्द जमा हो जाएं, इसके लिए गॉवों तथा वार्डो में कैम्पों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दीवार लेखन, स्वच्छता वाहनों सहित अन्य माध्यमों से हर वार्ड और गाँव-गाँव में योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला