नसीम खान संपादक
सांची,, आज भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया तो दूसरी ओर पार्टी के पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने निवास पर पार्टी के वरिष्ठ सम्माननीय लोगों का शाल श्रीफल एवं फूल मालाओं से सम्मान किया इनमें शामिल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता झलकन सिंह राजपूत भारतसिंह राजपूत सरदार सिंह ठाकुर रामकरण रघुवंशी सहित अन्य लोग शामिल थे इस अवसर पर सम्मानित लोग जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं तथा इस अवसर पर कहा गया पार्टी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में देश की अलग पहचान बनाई है तथा भारत विश्व गुरु बन गया है ।






