हत्या करने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/04/2023 को प्रार्थी कलेश पटेल पिता स्व.लच्छराम उम्र 33 वर्ष साकिन बाराद्वार बस्ती का थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कराया कि दिनांक 06/04/2023 के शाम 07.15 बजे लगभग प्रार्थी अपने घर से वृंदा किराना दुकान सामान लेने जा रहा था कि भेली लोहार व जहर पटेल के घर सामने दुकान तरफ से प्रार्थी के चाचा छतराम पटेल का छोटा बेटा सिद्धेश्वर पटेल आ रहा था कि गांव का संतोष दास महंत वहां पर आया और सिद्धेश्वर पटेल को मेरी लडकी को परेशान करता है कहकर पुरानी रंजिश वश झगडा विवाद कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी समय संतोषदास महंत का लडका विमलदास महंत आया जो अपने हाथ मे चाकू रखा था जिसे संतोष दास बोला कि आज सिद्धेश्वर पटेल को जान से मारकर खत्म कर देते है कि हत्या करने की नियत से विमल दास ने उसके पेट छाती, पीठ व हाथ मे चाकू से मारा जो सिद्धेश्वर पटेल को चोट लगकर पेट की अतडी निकल गया है सिद्धेश्वर पटेल को ईलाज कराने जिला अस्पताल जांजगीर लेकर गये जहां से आगे ईलाज के लिए बिलासपुर रिफर कर दिये है। रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार मे अपराध क्रमांक 75/2023 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तत्काल घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री एम.आर.आहिरे (भा.पू.से.), अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिह के दिशानिर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति अंजली गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं आरोपियो की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी संतोष दास महंत व विमल दास महंत दोनो निवासी ग्राम बाराद्वार बस्ती को अभिरक्षा मे लिया गया। पूछताछ करने पर उपरोक्त कारणो से आहत सिद्धेश्वर पटेल को चाकू मारना स्वीकारोक्ति पर आरोपी 1. संतोष दास महंत पिता स्व. सुकंदी दास महंत उम्र 58 वर्ष 2. विमल दास महंत पिता संतोष दास उम्र 21 वर्ष साकिनान बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) को आज दिनांक 07/04/2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी बाराद्वार, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, प्र.आर. लक्मीोकनारायण कंवर, आर. अलेकलियुस मिंज, कृष्ण कुमार सिदार, चित्रकेतु लहरे, अश्वनी जायसवाल, किशन बरेठ को योगदान सराहनीय रहा।

Related Posts

भोपाल में सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा,महिला के विरोध करने पर कंडक्टर ने जेबकट को पकड़ने की कोशिश की तभी जेबकट ने चाकू से वार किया

viralvideo #reelsinstagram #reels #bhopal #latestnews #crimenewsup

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा