बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक

डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रायसेन में आयोजित कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने डॉ अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर महान विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और वंचित वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अतुलनीय संघर्ष किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि समाज में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व होना जरूरी है। सभी डॉ अम्बेडकर के पद चिन्हों, उनके आदर्शो पर चलकर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित करें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब ने सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया, सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका सपना था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडा जाए, तभी सही मायने में देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के बिना किसी समाज, देश या व्यक्ति का उत्थान संभव नहीं है। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आगे बढ़ने के शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, तकनीकी ज्ञान मिले इसके लिए सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सागर में 100 करोड़ रू की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बनवाया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा ही हैं। अब मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रू की राशि मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़