भारत रत्न डा.भीमराम अंबेडकर की जयंती मनाई

ग्यारसपुर
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का 132 वी जयंती पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई गई।
जयंती के अवसर पर उनके के चित्र पर तिलक माल्यार्पण कर बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाये गये।
जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि संविधान हम नागरिकों को हक और अधिकारों से सुसज्जित कर मजबूती से भारत निर्माण के लिए योगदान देने वना है। परंतु एक ओर देश के प्रधानमंत्री संविधान की किताब को सजदा कर शपथ ग्रहण करते है इसके बाद भी लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ की जा रही है। ऐसा हो रहा है कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में बिपक्ष की आवाज को उनके भाषणों को चर्चा से अलग कर दिया जाता है। जैन ने कहा कि संविधान से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना जंगल राज कायम करने जैसे होगा। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर दयाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहब के वनाये संविधान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की गयी थी। लीलाधर कुशवाह ने कहा कि आज वेद पुराणों की तरह संबिधान की किताब घर घर में रखी जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी अपने हक और अधिकारों की जानकारी रहे। रहमत अली खां ने कहा कि बाबा साहब ने बगैर किसी भेदभाव के सबको एक जैसे अधिकार दिये है। युवा कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत विक्की ने कहा कि संबिधान की मौजूदगी में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस सरकार को हटा कर बिधानसभा में बाहूवल से भाजपा काबिज हुई थी। युवा अध्यक्ष आकाश मीना ने कहा कि हम बाबा साहब की भावनानुसार देश में लोकतंत्र कायम रखने की शपथ लेते है।कमल अहिरवार ने कहा कि आज हमें एकजुटता के साथ रहकर संबिधान की रक्षा करना है। कार्यक्रम को भगवान सिंह रघुवंशी, सरदार सिंह यादव, स्वदीप सिंह, धीरज सिंह राजपूत हुकुमलाल अहिरवार मनमोहन अहिरवार रामलाल अहिरवार संतोष अहिरवार हरीओम चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। अवसर पर निर्भयसिंह लोधी, मोहनसिंह लोधी,राजेश प्रताप सिंह लोधी, धर्मेन्द्र जैन, श्याम बाबू श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे

Related Posts

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा