लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत शाहपुर सुल्तानपुर के पंचायत सचिव श्री जयप्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वर्तमान में मप्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत समग्र पोर्टल पर ई-केवयासी का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत शाहपुर सुल्तानपुर के पंचायत सचिव श्री जयप्रताप सिंह द्वारा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है।
पंचायत सचिव श्री जयप्रताप सिंह के ग्राम पंचायत के कार्यो में रूचि नहीं लेने तथा विगत एक माह से ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित होने के साथ ही शासन की महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से ग्रामीणजन वंचित हो रहे हैं। जिस कारण पंचायत सचिव को 28 मार्च 2023 को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया, लेकिन संबंधित द्वारा उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस प्रकार पंचायत सचिव श्री जयप्रताप सिंह को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने, गंभीर कदाचरण करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री जयप्रताप सिंह का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बेगमगंज नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश