राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
नगर में सुबह से ही श्री राम जानकी मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जहां नगर क्षेत्र के प्रखंड ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के चलते भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया !
चल समारोह में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा चल समारोह के आकर्षण का केंद्र रही जहां चल समारोह में समाज के युवाओं के साथ पुरुष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे जहां डीजे की धुन ढोलो की थाप पर युवा नृत्य करते हुए चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे !
चल समारोह का नगर के चौक चौराहों पर स्वागत किया गया जहां विशाल भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर चल समारोह में सम्मिलित विप्र बंधुओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया !
नगर के बस स्टैंड चौराहे पर श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में बस स्टैंड चौराहे पर स्वागत किया गया !
तदोपरांत चल समारोह का समापन श्री राम जानकी मंदिर में किया गया जहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे समाज जनों एवं गणमान्य नागरिकों का स्नेह भोज का कार्यक्रम रखा गया !
वही नगर में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां ईदगाह पर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों का नगर के चौराहे पर उपस्थित हिंदू संगठन के लोगों ने स्वागत मंच के माध्यम से स्वागत करते हुए गले मिल एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी !
वही नगर मैं घर घर अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गया लोगों ने घर अक्षय तृतीया की पूजा अर्चना कर नए बर्तनों के रूप में मिट्टी के बर्तन भर के ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत की !
इस दौरान नगर के मंदिरों में नगर के लोगों ने दान किया !






