ना देश खतरे में ना धर्म खतरे में है, अगर कोई खतरे में है तो भाजपा के विधायक खतरे में है, विधायक जयवर्धन

AMIT RAIKWAR (Live खबर (MP)*
Mob- 9893531940
आज प्रदेश में जन बल की सरकार नही, धन बल की सरकार है*

कांग्रेस की सरकार बनी तो बो विधायक रहे या पूर्व विधायक हमारी सरकार उनको पूर्ण सुरक्षा देगी*

विधायक की सुरक्षा को लेकर अरुण यादव ने ट्वीटर पर सरकार को लिया आड़े हाथों*

भाजपा के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पर किया जमकर कटाक्ष*

Vidisha। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को विदिशा जिले की लटेरी के ग्राम दनवास पहुंचे। जयवर्धन सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सिरकत करने पहुंचे थे, कार्यक्रम के दौरान मंच से राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार तथा सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा पर जमकर निशाना साधा है।

*जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज देश सहित प्रदेश में ना देश खतरे में है ना धर्म खतरे में है यहां अगर कोई खतरे में है तो भाजपा के विधायक खतरे में है।* दरअसल सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा ने दो दिन पहले अपनी जान का खतरा बताते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे। *राधौगढ़ विधायक जयवर्धन ने कहा कि यह गंभीर विषय है, भाजपा सरकार में भाजपा विधायक को जान का खतरा है तो कानून व्यवस्था पर एक बड़ा खतरा हे।*

जयवर्धन सिंह ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और कहा की केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनकी कठपुतलियों ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने भरोसा करके वोट कांग्रेस को दिए और सरकार बनाई थी, *आज जो सरकार है बो जन मत की सरकार नही है यह सरकार धनबल की सरकार है।*


आज सरकार में किसान परेशान है, अधिकारी कर्मचारी परेशान है, और आमजन परेशान हैं, वहीं उन्होंने लटेरी सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा के ऊपर बोलते हुए कहा कि उमाकांत शर्मा सिरोंज विधायक हैं और प्रदेश में भी उनकी ही सरकार है फिर भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरक्षित नहीं है। भाजपा विधायक अपनी जान को खतरा बता रहे हैं, जब प्रदेश सरकार अपने विधायक को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती तो आमजन की क्या सुरक्षा करेगी। सारे मंत्री अधिकारी उनके हैं फिर उनकी जान को खतरा है, *यदि प्रदेश में हमारी कांग्रेस की सरकार बनी तो हम विधायक उमाकांत शर्मा को पूरी सुरक्षा देंगे चाहे बो विधायक रहें या ना रहें।*



*विधायक की सुरक्षा को लेकर अरुण यादव ने ट्वीटर पर सरकार को लिया आड़े हाथों*
मप्र में जब सरकार के विधायक ही अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आमजन, बहन बेटियों की सुरक्षा के क्या हाल है, यह समझा जा सकता है। यह व्यापमं के माफिया रहे स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई व सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा है।मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को बस मुंह चलाना आता है।

Related Posts

समीपस्थ गुलगांव मे त्योहार के मध्येनजर आयोजित हुई शांति समीति की बैठक।

नसीमखानसांची,,, समीपस्थ गुलगांव पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत…

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा मे हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह कार्यक्रम आयोजित

नसीमखानसांची,,, जनपद पंचायत सांची अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत नरखेडा मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में इसमें 44 जोडें विवाह निकाह द्वारा एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समीपस्थ गुलगांव मे त्योहार के मध्येनजर आयोजित हुई शांति समीति की बैठक।

समीपस्थ गुलगांव मे त्योहार के मध्येनजर आयोजित हुई शांति समीति की बैठक।

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा मे हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह कार्यक्रम आयोजित

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा मे हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह कार्यक्रम आयोजित

गरीबों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजना के बाद भी गंदगी खखूरने मजबूर महिला बच्चे।

गरीबों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजना के बाद भी गंदगी खखूरने मजबूर महिला बच्चे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत गैरतगंज में सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्नसामूहिक विवाह सम्मेलन में 58 जोड़ों का विवाह तथा 80 जोड़ों का निकाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत गैरतगंज में सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्नसामूहिक विवाह सम्मेलन में 58 जोड़ों का विवाह तथा 80 जोड़ों का निकाह सम्पन्न

रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

महिला बाल विकास विभाग द्वारा शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों का ऑफलाईन/ऑनलाईन प्रशिक्षण सम्पन्न

महिला बाल विकास विभाग द्वारा शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों का ऑफलाईन/ऑनलाईन प्रशिक्षण सम्पन्न