*शहडोल….*
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग
शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है..जहा एक 16 वर्षीय बालक के आंख में लोहे का सरिया घुस गया..हैरत की बात तो यह कि बालक सरिया सहित ऑटो से करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल शहडोल पहुंच गया..जहां घायल की हालत देख डॉक्टरों की आंखे फटी की फटी रह गई..
बता दे कि घायल किशोर छत पर लगे छतरी का सिंग्नल सेट करने चढ़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया वही पास में पड़े एक लोहे का सरिया बालक के बाएं आंख में जा घुसा..जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 20 मिनट के ऑपरेशन के बाद आंख से सरिया निकाल लिया है..और अब खतरे से बाहर है…








