लंबित सीएम हेल्पलाईन तथा आवेदनों के निराकरण में लाएं तेजी

नसीम खान संपादक

कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से की जनसेवा अभियान तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने तहसीलवार जनसेवा अभियान अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान निराकरण की धीमी प्रगति पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जनसेवा अभियान 2.0 का उद्देश्य विभिन्न विभागों की चिन्हांकित 67 सेवाओं के लंबित, नवीन आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। सभी कार्यालय, वार्ड और ग्रामों में जनसेवा अभियान के शिविर विधिवत आयोजित कराते हुए नागरिकों को सेवा प्रदाय की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता ना बरती जाए। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करें।
उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान सीमाकंन, नामांतरण, बंटवारा, खसरा-खतौनी, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह को भी जिला स्तर पर प्रतिदिन आवेदनों के निराकरण की मॉनीटरिंग के लिए कहा। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जनसेवा अभियान अंतर्गत तहसीलवार लंबित शिकायतों के बारे में जानकारी दी गई कि आज दिनांक तक गौहरगंज में 68 आवेदन, बाड़ी में 62, रायसेन में 53, सिलवानी में 54, उदयपुरा में 53, बरेली में 38, देवरी में 33, गैरतगंज में 17, बेगमगंज में 23 तथा सुल्तानपुर में 10 आवेदन लंबित हैं। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को इन आवेदनों को शीघ्र निराकृत कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पंचायत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जनपदवार संबंधित जनपद सीईओ से सीएम हेल्पलाईन, लंबित आवेदन और उनके निराकरण संबंधी जानकारी लेते हुए निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि बेगमगंज जनपद पंचायत अंतर्गत 52 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण कराया जा रहा है। इसी प्रकार गैरतगंज जनपद अंतर्गत 50 आवेदन, सिलवानी जनपद अंतर्गत 52, सांची अंतर्गत 39, गौहरगंज जनपद अंतर्गत 32 आवेदन लंबित हैं। जिनका निराकरण कराया जा रहा है।
वीसी में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी बीएमओ, नगरीय विकास अभिकरण की समीक्षा के दौरान सीएमओ से लंबित आवेदनों की संख्या और निराकरण संबंधी कार्यवाही की जानकारी ली। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने, लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्राप्त आपत्तियों के निराकरण संबंधी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुभागों से सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार