नसीम खान संपादक
रायसेन,
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने वाली योजना है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि में मददगार होगी। यह कहना है रायसेन निवासी लाड़ली बहना श्रीमती माया सिंह का। उन्होंने कहा कि प्रदेष के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के विकास और उन्नति के लिए लगातार काम किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना, महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। योजना के तहत मुझे भी हर महीने एक हजार रू की राषि मिलेगी। इस राशि से मैं अपनी जरूरतों को पूरा कर पाऊंगी। श्रीमती माया सिंह ने महिलाओं के हित में चलाई गई लाडली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय धन्यवाद दिया है।






