नसीम खान संपादक
सांची, मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना को लेकर महिला बाल विकास विभाग की सहायिका कार्यकर्ताओं एवं नगर की महिलाओं ने नगर के सभी पंद्रह वार्डों से होकर रैली का आयोजन किया इस अवसर पर सभी महिलाएं बच्चियां हाथ में तख्तियां लेकर तथा धन्यवाद के नारे लगाती चल रही थी तख्तियों पर लाडली बहना योजना की लोकप्रियता को लेकर मुख्यमंत्री जी धन्यवाद लिखा दिखाई दे रहा था इस योजना की धन्यवाद रैली के उपलक्ष्य में वार्डों की युवतियों ने मेंहदी प्रतियोगिता एवं रंगोली तथा महिला संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया एवं लाडली बहना योजना से महिलाओं को सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर सेक्टर 2 सुपर वाइजर श्रीमती ऊषा वैले श्रीमती पूर्णिमा सेन हेमलता जाट अर्चना मालवीय पूजा राजपूत रीता राजपूत चंद्र वती मेहरा माधवी चौधरी प्रीति रजक सहित अनेक कार्यकर्ता सहायिका एवं महिला बच्चियां उपस्थित रहीं।






