राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है, भाजपा द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन हितेषी महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से जन जन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, वही कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पक्ष में जगह तलाशने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं !
इसी को लेकर रायसेन जिले मैं कलेक्टर रहे आईएस डीएस राय द्वारा नगर के विश्राम गृह में कांग्रेस की युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर अपने पक्ष में भोजपुर विधानसभा के लिए विचार रखें !
रिटायर्ड कलेक्टर डीएस राय ने कहा कि मैंने बरसों पहले जिला रायसेन में बतौर कलेक्टर करीब ढाई साल इस क्षेत्र में रहते हुए साक्षरता मिशन में बेहतर कार्य किया था ! और इस माध्यम से मैं जिले में गांव गांव घुमा हूं !
और मुझे रायसेन जिले का गहरा अनुभव है , इसी के चलते आज मैं आप लोगों के बीच में हूं ! डीएस राय ने कहा कि मैं रायसेन जिले में बतौर कलेक्टर ढाई साल रहा हूं इन ढाई सालों के बीच मेरा साक्षरता मिशन के चलते घर घर तो नहीं कह सकता मगर लगभग लोगों से मेरा संपर्क रहा हजारों लोग इस माध्यम से मुझसे जुड़े जिनमें कुछ लोग आज भी मुझसे जुड़े हुए हैं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिचय का मोहताज नहीं हूं मुझे रायसेन जिला लगभग जानता है, मैं जिले से बहुत दूर नहीं पास में ही भोपाल निवास करता हूं इसलिए मुझे जिले से बाहर का नहीं कहा जा सकता, आप सभी के बीच मैं यह कहना चाहता हूं, भोजपुर के लिए जो भी प्रत्याशी हो हमारे बीच का हो जो इस क्षेत्र से पूर्णता वाकिफ हो !इस दौरान बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कांग्रेस के पार्षदों द्वारा रिटायर्ड कलेक्टर डीएस राय का हर फूल मालाओं से स्वागत किया ! बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कांग्रेस के पार्षद एवं युवा उपस्थित रहे !
नसीम खान संपादक






