वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन, आज भाजपा ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की थी इस प्रेसवार्ता में विदिशा रायसेन सांसद रमाकांत भार्गव स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल प्रदेश महिला मोर्चा प्रतिनिधि मंजू धीरेंद्र कुशवाहा भाजपा नेता जमना सेन पार्टी उपाध्यक्ष राकेश तोमर अनिल चौरसिया सहित अन्य उपस्थित थे।
आज जब सांसद श्री भार्गव ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धि गिनाना शुरू की तभी रायसेन में भाजपा द्वारा रेल लाइन का मामला पत्रकारों ने उठाया तथा सांसद से सवाल दागा तथा पत्रिकारो ने पूछा कि आपने रेल लाइन के लिए क्या किया तथा सवाल पर सवाल दागे इस पर पत्रकारों के सवाल पर सांसद उखड गये तथा उठ कर खड़े हो गए इस बीच उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद का बचाव किया तथा अपनी ओर से जवाब दिया तब डाक्टर चौधरी से पत्रकारों ने उनके विभाग से संबंधित सवाल पूछ लिये तब उन्होंने सवाल के जवाब दिए परन्तु वह भी गर्मी भरे तेवर में दिखाई दिये भृष्टाचार पर सवाल उठाए तथा श्री चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री ने बहना योजना चलाकर महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने सम्मान दिया है उन्होंने सरकार का खूब गुणगान किया तथा इस वार्ता में पत्रकारों के सवाल तीखे दिखाई दिये ।
नसीम खान संपादक






