पुरातत्व विभाग ने फिर थमाये नोटिस । लोगों में बढ़ी चिंता

नसीम खान संपादक
सांची,,, एक बार फिर पुरातत्व विभाग ने लोगों को विनियमित क्षेत्र का हवाला देकर नोटिस थमाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है इस बार जो नोटिस जारी किए जा रहे हैं वह पुलिस के माध्यम से भेजें जा रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार चुनाव वर्ष में पुरातत्व विभाग ने अपने बौद्ध स्मारकों के विनियमित क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को लेकर रहवासियों को पुलिस के माध्यम से नोटिस थमाना शुरू कर दिए हैं जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है बताया जाता है कि बौद्ध स्मारकों के विनियमित क्षेत्र अंतर्गत होने वाले निर्माण पर विभाग द्वारा पूर्व में ही रोक लगा दी गई थी इस पुरातत्व विभाग के नियमों की आंच आवास विहीन गरीब तबका जो बरसों से टीन पन्नियों की पटरियों में जीवन गुजार रहे हैं जिनके नाम पीएम आवास योजना अंतर्गत सूची बद्ध किये बरसों गुज़र गए हैं उन्हें पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास की दरकार बनी हुई है परन्तु पीएम आवास योजना पर भी पुरातत्व विभाग के नियम ने पलीता लगा दिया है तथा आवासहीन गरीबों को पीएम आवास का लाभ मिलना भी खटाई में पड़ गया है तथा लोगों को पीएम आवास की दरकार बनी हुई है ऐसे कच्चे घर जो गरीब गुरबा लोग चद्दर पन्नी डाल कर गुजर बसर कर रहे हैं जो बारिश में तेज़ हवा तूफान से तहस-नहस होते भी देखें जा चुके हैं इस दशा में कोई अपने घरों में थोड़ा बहुत मरम्मत कार्य करने की जुगत भिड़ा लेता है तो उसे पुरातत्व विभाग निर्माण का हवाला देकर नियमानुसार नोटिस जारी कर देता है तब अपने घरों में रहते हुए घरों की जर्जर हालत नहीं सुधारी जाती तब किसी जनहानि होने की घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता ।तब इस स्थिति में जनहानि की घटनाएं घटित हो जाती है तब इसकी जिम्मेदारी से हर विभाग अपना पल्ला झाड़ कर दूर हो जाता है हालांकि इससे पहले भी विनियमित क्षेत्र में नोटिस देने का सिलसिला चल चुका है तब लोगों ने पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आवाज भी उठाई थी तब कुछ दिन मामला शांत हो गया था परन्तु अब फिर शुरू हो गया है हालांकि ऐसा भी नहीं है कि जिला प्रशासन ने अपने स्तर से पुरातत्व विभाग के क्षेत्र की नाप तोल न की हो । बताया जाता है कि पुरातत्व विभाग के केंद्र बिंदु स्तूप क्र 1 बताया जाता है तथा जानकारों के अनुसार नियमानुसार इस केंद्र बिंदु से तीन सौ मीटर के बाहरी क्षेत्र को पुरातत्व विभाग सीमा से बाहर रहते हैं परन्तु पुरातत्व विभाग अपने केंद्र बिंदु अपनी बाहरी सीमा को मानता है बताया तो यहां तक जाता है कि पुरातत्व संग्रहालय की सीमा से ही अपना केंद्र बिंदु मानकर चल पड़ता है जिससे लोगों में पुरातत्व विभाग के विरुद्ध रोष व्याप्त हो जाता है बहरहाल इस मामले में जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं अधिकांश उनका कहना है कि हमारे घर काफी पुराने पैतृक बने हुए हैं जो जर्जर हालत में पहुंच गए हैं हम अपने परिवार के लोगों को जनहानि से बचाव करने थोड़ी बहुत मरम्मत करते रहते हैं जिससे हम एवं हमारे परिवार सुरक्षित रह सके । परन्तु पुरातत्व विभाग हम लोगों को नोटिस जारी कर हमारी चिंता बढ़ा रहा है इस स्थिति में हवा पानी तूफान से हमारे परिवार में जनहानि की घटनाएं घटित होती है तब कौन जिम्मेदार होगा ।तब इस दशा में अपने परिवार को सुरक्षित रख पाना भी मुश्किल हो रहा है । इस मामले में इनका कहना है।।
पुरातत्व विभाग द्वारा नोटिस जारी करना उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है । जहां तक पीएम योजना का सवाल है पूर्व में जिन लोगों को इस योजना का लाभ मिल गया है परन्तु वर्तमान में शासन ने नियम लागू कर दिये है कि जिनके पास भूमि के पट्टे होंगे उनको ही पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा तथा जिनके पास पट्टे नहीं होंगे उनको इस योजना का लाभ मिलना असम्भव है।हम शासन के निर्देश अनुसार योजना का क्रियान्वयन कर रहे हैं । हरीश सोनी सीएमओ नगर परिषद सांची
इस मामले में स्तूप प्रभारी ने कहा कि हम जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।