नसीम खान संपादक
रायसेन,
मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए स्वीप प्लान अंतर्गत रायसेन में उत्कृष्ट विद्यालय से कन्या विद्यालय तक मानव श्रृंखला तथा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला तथा रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं षिक्षकों ने भाग लिया। यह रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कन्या विद्यालय पर समाप्त हुई। मानव श्रृंखला तथा रैली में बैनर, पोस्टर, तथा तख्ती के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का महत्व एवं मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप प्लान अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद बघेल सहित अन्य अधिकारी, षिक्षक भी उपस्थित रहे।






