कलेक्टर और एसपी ने किया जिले के स्कूलों एवं विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण
मतदान केंद्रों में सभी आधारभूत व्यवस्थाए सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश*l

जिला सकती रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे द्वारा जिले में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने आज विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने आज बाराद्वार एवं सक्ती तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बस्ती बाराद्वार, डुमरपारा, डेरागढ़ , लवसरा, बेल्हाडीह एवं जेठा के बूथ का निरीक्षण किया। उनके द्वारा सभी बूथों में पेयजल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, शौचालय की उपलब्धता का निरीक्षण करते हुवे सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी क्रम में उनके द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ हो जाने के तारतम्य में जिले के स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया जहां स्कूलों में शिक्षकों एवम् छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सम्बन्धित अधिकारी एवम् शिक्षकों को निर्देशित किये साथ ही स्कूलों में पेयजल, साफ सफाई एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। साथ ही छात्र छात्रओ के पढ़ाई का स्तर जानने के लिए उनसे सवाल भी पूछे और 10वी एवं 12वी की कक्षाओं में नियमानुसार नियमित टेस्ट लेने हेतु शिक्षकों को निर्देशित करते हुए पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ की जगह पर फेयर कॉफी में लिखना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सक्ती एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज डाहिरे, तहसीलदार बाराद्वार श्री विद्याभूषण साव , तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह, बीईओ सक्ती श्री के पी राठौर तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़