जिले में आंनद के प्रसार के लिए जिला आनंदम दल गठित,

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
चेतन राय बने आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति
रायसेन। सागर रोड स्थित सेंट आरसेटी के ट्रेनिंग सेंटर में आनंद विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमे जिला अनंदक दल के गठन किया गया. दल के3 सदस्यों की सहमति से मास्टर ट्रेनर चेतन राय को जिला संपर्क व्यक्ति चुना गया। बैठक में जिला मुख्यालय पर आनंदम केंद्र खोलने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिले में आनंद विभाग की गतिविधियों को बढ़ाने व विभाग के प्रमुख कार्यक्रम अल्पविराम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने जिला स्तर पर आनंदम दल का गठन किया जा रहा है। राज्य आनंद संस्थान के सीईओ अखिलेश अर्गल के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के अनंदकों की बैठक आयोजित की गई। सेंट आरसेटी के डायरेक्टर राकेश कुमार, पूर्व डायरेक्टर व वरिष्ठ आनंदक विजय दामले के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिला आनंदम दल का गठन किया गया। 6 सदस्यीय जिला स्तरीय दल में विभाग के मास्टर ट्रेनर विजय राठौर, चेतन राय, आनंदम सहयोगी अंकित आचार्य बरेली, धर्मेंद्र गौर सिलवानी व अनंदक राकेश साहू एवं विजय दामले को शामिल किया गया है। आनंदम दल की सहमति से चेतन राय को जिला संपर्क व्यक्ति चुना गया।
इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि जिले आनंदम केंद्र खोला जाना लंबित है। इसके लिए आनंदम दल आनंद विभाग की नोडल जिपं सीइओ से मुलाकात कर शीघ्र आनंदम केंद्र खोलने का आग्रह करेगा। बैठक में अनंदक राकेश साहू, नरेंद्र शर्मा, श्रीमती राधा राय, आरती नायडे, अखिलेश मालवीय आदि उपस्थित रहे।
ट्रेनिग में एक दिन रखेंगे अल्पविराम
बैठक में उपस्थित सेंट अरसेटी के डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि उनके यहां होने वाले आवसीय प्रशिक्षण में वह एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षणार्थियों के सर्वागीण विकास में काफी मददगार होगा। उन्होंने स्वयं भी अनंदक के रूप में जुड़कर आनंद की गतिविधियों के विस्तार में रुचि दिखाई।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया