स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: 20 जुलाई के बाद कभी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल,पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
फीडबैक में पूछ जाएंगे ये सवाल दल आने में समय कम, चुनौतियां ज्यादा
सर्वे दल आने को है और चुनौतियां
रायसेन।कचरा उठाव, निपटान के साथ अस्थाई स्पॉट कम करने, कचरे का उत्पादन कम करने, जो कचरा निकल रहा है इसका वेस्ट टू वंडर पहल के तहत पुन: उपयोग बढ़ाने पर भी आधारित है। इसके अंक 900 तक निर्धारित है। इसमें से 60 प्रतिशत अंक पाना भी शहर नपा परिषद रायसेन के लिए मुश्किल दिख रहा है।क्योंकि यहां कचरा स्पॉट, कचरा उत्पादन कम होने जैसी स्थिति दूर- दूर तक नहीं है। कचरा रिसाइकिल तो शहर में हो ही नहीं रहा है।
2000 अंक बढ़ाकर 9500 का होगा सर्वे…..
इस बार 9500 अंकों के आधार पर सर्वेक्षण होगा। जबकि साल 2022 में यह सर्वेक्षण 7500 अंकों के आधार पर किया गया था। यानि इस बार 2 हजार अंक बढ़ाए गए हैं। इसमें 2475 अंक सिटीजन वाइस के हैं। यही वजह है कि इस बार नपा के लिए सिटीजन फीडबैक काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह सिटीजन वाइस का हिस्सा है और जनता से फीडबैक के 600 अंक मिलेंगे……

● क्या आपके घर रोज कचरा गाड़ी आती है ?

● क्या आप गीला- सूखा कचरा अलग- अलग देते हैं ?

● क्या आप गूगल टॉयलेट लोकेटर के बारे में जानते हैं ?

● क्या आपके आसपास साफ- सफाई रहती है ?
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए 20 जुलाई के बाद सर्वे दल कभी भी शहर में आ सकता है। ऐसा इसलिए कि केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी कर दिया है कि 15 जुलाई के बाद कभी भी दल भ्रमण के लिए आ सकता है। नगरपालिका परिषद के अधिकारियों की बात अगर हम माने तो शहर में यह दल 20 जुलाई के बाद कभी भी आने की संभावना है ।लेकिन दल आने की तारीख नजदीक आने के बाद भी शहर मेें स्वच्छता की बेहतर रैंक बने रहने की स्थिति बनती नहीं दिख रही है। इसकी वजह यह है कि इस बार सर्वेक्षण में कचरा उठाव और निपटान पर सबसे ज्यादा फोकस है।

नपा परिषद इन क्षेत्रों में सबसे पीछे हैं। क्योंकि कचरे के निपटान के लिए बीते साल मार्च 2022 में शुरू कराया गया अस्थाई कचरा छंटाई के बाद गोबर आदि से जैविक खाद बनाने का काम भी पूर्व सीएमओ आरडी शर्मा के तबादले के बाद से बंद कर दिया गया है। ऐसे में न तो कचरे का निपटान हो पा रहा है और न ही रिसाइकिल का ही काम सही तरीके से चल रहा है। हालांकि टीम के इस माह में आने की सूचना के बाद नपा ने डिवाइडर आदि की रंगाई-पुताई का काम शुरू करा दिया है।
इस बार सिटीजन फीडबैक महत्वपूर्ण….
इस बार का स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 नगरपालिका परिषद के लिए जितना कठिन है, जनता के लिए उतना ही सरल कर दिया गया है। पिछले साल तक यहां सिटीजन फीडबैक में जनता से 10 सवाल पूछे थे, वहीं अब सिर्फ चार सवालों का जवाब देना होगा।

इनका कहना है…

खैराबाद ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के संपूर्ण निष्पादन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें रिसाइकिल भी शामिल है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
सविता जमना सेन अध्यक्ष नपा परिषद रायसेन

नपा ने शहर में वॉल पेंटिंग का काम शुरू कराया है…..
नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा शहर में इमारतों की दीवारों पर वाल पेंटिंग स्लोगन लिखवाने का काम किया है।जिसमें शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार