नसीम खान संपादक
सांची,,, आज सीएमराइज स्कूल में मुख्यमंत्री के आथित्य में होने वाले स्कूल चले अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शाजापुर के गुलाना में सीएम राइज स्कूल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया जिसका सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया इस प्रसारण को सीएम राइज स्कूल में अतिथियों शिक्षकों विद्यार्थियों ने देखा । इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष मेहरबान सिंह विदिशा जेल के जेलर प्रियदर्शन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक उपस्थित थे।






