बिजली व्यवस्था बनाई जाएगी सुचारू। जेई

नसीम खान संपादक
सांची,,, इन दिनों नगर में लगातार बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है इस मामले में सहायक प्रबंधक ने कहा बिजली व्यवस्था शीघ्र सुचारू बनाए रखने प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर में लगातार बिजली व्यवस्था की गड़बड़ाई व्यवस्थाएं लोगों को परेशानी में डाल रही है जिससे बरसात के दिनों में जहरीले कीड़े कांटों का भय तो लोगों में बढ़ ही रहा है साथ ही इस विख्यात पर्यटक स्थल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं इस मामले में बिजली व्यवस्था की छिन्न-भिन्न स्थिति समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोर रही है इतना ही नहीं दिन भर बिजली नगर की स्ट्रीट लाइट क ई दिनों से लगातार जल रही है जो चर्चा का विषय बन गई है परन्तु कोई सुध लेने वाला दिखाई नहीं दे रहा है अब विद्युत वितरण कंपनी सांची के सहायक प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बिजली की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नगर में डाली गई केविलो की सर्विस पूरी हो चुकी है जिस कारण बार बार केविल फाल्ट हो जाती है जिससे समस्या खड़ी हो रही है तथा पठार क्षेत्र में बिजली खपत अधिक रहने से भी लोड बढ़ रहा है इस कारण बिजली प्रभावित हो रही है हमने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नगर सहित क्षेत्र की लाइनों का निरीक्षण किया था जिससे केविल की सर्विस लगभग पूरी हो चुकी है तब हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था तथा हमने केविल बदलने की मांग भी की ही जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए लगभग एक महीने में बाद केविल बदलने का आश्वासन दिया है हम प्रयास कर रहे हैं शीघ्र ही न ई केविल नगर भर में डाली जायेगी जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा । साथ ही उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट नगर परिषद अंतर्गत आती है यह लाइट दिनभर जलती है जिससे बिजली बेवजह खपत हो रही है नगर परिषद के कर्मचारी हर दसमिनट में बिजली बंद करने का परमिट मांगते हैं जो दिया जाना असम्भव होता है जिससे बिजली व्यवस्था गड़बड़ा जाती है हमने नप अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नगर की बिजली व्यवस्था मरम्मत कार्य हेतु एक समय सुनिश्चित करें जिसमें मरम्मत कार्य किया जाये तथा इसी दौरान हम भी बिजली व्यवस्था हेतु कार्य कर सकें ।तब एक बार परमिट देने में दोनों विभाग एक समय में अपने काम निपटा सकें तथा लोगों को भी बिजली समस्या से जूझना न पड़े ।हम क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सफल होंगे । हमने शाम के समय बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की है जिससे तत्काल समस्या से निपटा जा सके। एवं नगर की बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका