वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।संत शिरोमणि रवि दास महाराज समरसता उपयात्रा रायसेन पहुंची।यहां क्षत्रिय राठौर समाज, अहिरवार समाज समिति के पदाधिकारियों द्वारा कलईपुरा वार्ड 17 में लोगों ने जगह जगह आरती उतारी पूजन कर उपयात्रा का फूलबरसाकर किया जोरदार स्वागत।
इसके बाद भोपाल रोड़ जिला , बीजेपी कार्यालय और श्रीराम परिसर सागर रोड़ पर भाजपा जिला महामंत्री रामकुमार साहू उपाध्यक्ष राकेश तोमर रम्मू भैय्या,राजेन्द्र राज मीणा,बब्लू चौधरी आजेश जाटव, जगदीश अहिरवार ,
जीतेश जीतू ठाकुर ,मोहन चक्रवर्ती पार्षद कैलाश ठाकुर ,झब्बू लाल अहिरवार जय , मोहन सिंह ,हक्कू लाल ,पन्ना लाल, सूर्या राठौर , अभिषेक राठौर ,अशोक राठौर उपस्थित हुए। संतर शिरोमणि रविदास के छाया चित्र पर माल्यार्पण , पूजन कर आत्मीय स्वागत किया।
साँची विस क्षेत्र के गांवों में घूमेगी उपयात्रा..….
संत शिरोमणि रविदास महाराज की उप रथयात्रा 30 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। 5 जुलाई को सांची विधानसभा के ग्राम मुरेल कलां में भाजपा मंडल महामंत्री कल्याण सिंह अहिरवार, याकूबपुर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री प्रेमचंद अहिरवार, कानपोहरा चैन सिंह अहिरवार, डाबरा इमलिया में डालचंद अहिरवार आशीष अहिरवार, सिग्रामपुर,भादनेर में भी उप यात्रा का स्वागत एवं संत शिरोमणि रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया।
नसीम खान संपादक






