नसीम खान
सांची,, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज नगर परिषद ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली तथा मतदान करने जागरूक किया।
जानकारी के अनुसार आज नगर में नगर परिषद ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर स्कूली बच्चों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की इस रैली में स्कूली बच्चे मतदान के अधिकार एवं मतदान करने लोगों को जागरूक करने रैली निकाल कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीएम राइज स्कूल में संपन्न हुई इस रैली में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।






