औबेदुल्लागंज और मण्डीदीप में स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से किया संवाद

नसीम खान संपादक

वयस्क छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित

रायसेन,
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सीईओ तथा स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा औबेदुल्लागंज में वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय और मंडीदीप में राजा भोज शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं से संवाद किया गया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं। साथ ही ऐसे युवा जिनकी आयु 17 वर्ष से अधिक हो गई है लेकिन 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं हुई है, वह भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।
फोटो निर्वाचक नामावली द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत जिले में 02 अगस्त से 31 अगस्त तक बीएलओ द्वारा, मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। यह विधानसभा निर्वाचन-2023 के पूर्व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा हटवाने का अंतिम अवसर है।
जिले में 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फॉर्म 6, 7 और 8 का आवेदन भी प्राप्त करेंगे। जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जा रहे हैं। आगामी 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़