राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर -नगर के श्री राम जानकी मंदिर में चल रही संगीत में नव दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक संत शिरोमणि सिया शरण दास ने कथा के दौरान सती चरित्र एवं शिव विवाह की सुंदर कथा का चित्रण किया ! कथा के दौरान सती चरित्र का सुंदर कथा का वर्णन कथा वाचक ने अपने श्री मुख से किया इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने एकत्र हो कथा का आनंद उठाया साथ ही कथा के कथावाचक द्वारा भगवान शिव विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहां की शिव का विवाह एक अनोखा विवाह था जहां शिव की बारात में नाचने हेतु ब्रह्मांड के सभी लोगों की मानो भीड़ लगी थी ! शिव की बारात का हर एक साक्षी बनना चाहता था !
राम कथा का आनंद लेने हेतु नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं !
नसीम खान संपादक






