टीवी मुक्त ग्राम पंचायत अंतर्गत गुलगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
90 मरीजों का किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, वितरित की दवाएं

नसीम खान की रिपोर्ट

रायसेन,
सांची जनपद पंचायत के ग्राम गुलगांव में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी, एचआईवी, सिफलिस स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री, जिला क्षय अधिकारी रायसेन डॉ यशपाल सिंह बालियान, सांची जनपद सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी, बीएमओ सांची डॉ स्मृति चौहान, जिला टीवी समन्वयक डॉ आरती गंगवार एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में संभावित मरीजों के लक्षण के आधार पर सैम्पल एकत्रित किए गए तथा निशुल्क दवा वितरित की गईं। शिविर में उपचारित टीवी मरीजों को निक्षय मित्र सरपंच श्री बाबूलाल अहिरवार द्वारा पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट का वितरण भी किया गया। आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 90 ग्रामीणों की जांच की गई। बुखार, आई फ्लू, बीपी से पीड़ित मरीजों को दवा वितरण किया गया एवं विभिन्न प्रकार की खून जांच की गई। टीवी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान अंतर्गत यह शिविर जिले के समस्त जनपद पंचायतों में 15 सितंबर 23 तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि क्षेत्र के मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।