राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–श्री राम जानकी मंदिर में नवदिवसीय संगीतमय रामकथा महोत्सव का हवन पूजन ब्राह्मणों की विदाई के साथ भव्य समापन हुआ !
श्री राम जानकी मंदिर में चली राम कथा महोत्सव 9 दिनों तक चला जिसमें भगवान राम कथा की कथा कथावाचक संत शिरोमणि सिया शरण दास अयोध्या धाम द्वारा विस्तार से सुनाई गई जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर भगवान राम का राज्याभिषेक के साथ रामकथा का समापन हुआ जिसमें राम कथा अवसर पर भगवान राम की विशेष संवादों पर झांकी सजाई गई इस दौरान रंगीन आतिशबाजी ढोल ढमाको के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए !
अंतिम दिन नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने पहुंच कर यज्ञ भगवान के दर्शनों का लाभ लिया तदुपरांत महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की !
नगर क्षेत्र का राम कथा महोत्सव का यह विशाल आयोजन रहा जहां अपार भीड़ में पहुंचकर राम कथा के साथ महा प्रसादी ग्रहण की !
नसीम खान संपादक






