-वसीम कुरैशी रिपोर्टर
सत्ता परिवर्तन पद यात्रा में कमलनाथ को नर्मदा जल कलश भेट करेंगे ,इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने लिया संकल्प, नरसिंहपुर से भोपाल 300 किमी की निकाली सत्ता परिवर्तन पदयात्रा
रायसेन।मप्र की शिवराज सरकार ने राजधानी भोपाल को भृष्ट कर गंदा दिया है । वहीं नर्मदा नदी परिक्रमा कर चुके इंजी.साहिल सिंह राजपूत 300 किलोमीटर पद यात्रा कर श्रीधाम (गोटेगावं) जिला नरसिंहपुर से राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन को शुद्ध करने सत्ता परिवतर्न यात्रा के द्वारा नर्मदा जल कलश लेकर आ रहे है। जो मप्र के पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेंट करेंगे ।नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम से नर्मदा परिक्रमा कर चुके इंजी.साहिल सिंह राजपूत परिवतर्न यात्रा में नर्मदा जल कलश लेकर 300 किलोमीटर पद यात्रा करते हुए राजधानी भोपाल पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को वल्लभ भवन एवं विधानसभा भोपाल में शुद्दीकरण के लिए नर्मदा जल कलश भेंट करेंगे । वही उन्होंने ,शिक्षा,किसान,लाडली बहिना योजना , नर्मदा सेवा यात्रा ,वृक्षारोपण सहित कई मामलों और योजनाओ में प्रश्न चिन्ह लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया है । यात्रा रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा पहुँची
नसीम खान संपादक






