ग्यारह दिवसीय स्नेह यात्रा का ग्राम बरखेड़ा सेतु में हुआ समापन

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
प्रदेश सरकार द्वारा मप्र जन अभियान परिषद के समन्वय में जिले में चल रही स्नेह यात्रा के ग्यारवें दिवस औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में भीमबैठिका से यात्रा प्रारंभ हुई। यहां स्वामी तुरियानंद महाराज जी द्वारा द्वारा मंदिर पुजारी जी को शाल एवं श्रीफल भेंट किए गए। यात्रा में स्वामी तुरियानंद महाराज जी ने उपस्थित नागरिकों को आर्शीवचन दिए एवं उपस्थित जन को रक्षासूत्र बांधकर आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत स्नेह यात्रा ग्राम बमनई, केसलवाडा, हर्रई, इमलियागोंडी, दाहोज पहुंची तथा यहां भी ग्रामीणों को आर्शीवचन देते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया। स्नेह यात्रा के सिहोरा में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वामी तुरियानंद महाराज जी सहित अन्य साधु-संतों का पुष्पमाला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय द्वारा भी स्वामी तुरियानंद महाराज जी  का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा स्वामी जी द्वारा रक्षासूत्र बाधकर आर्शीवाद दिया गया। स्नेह यात्रा में पंतजलि से प्रदेश प्रभारी पुष्पांजलि शर्मा जी द्वारा संत जी की महिमा का बखान किया गया तथा आभार प्रकट किया। ग्राम सिहोरा के साथ ही बरखेडा सेतू में संकीर्तन, भजन एवं आर्शीवचन उपरांत स्नेह यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’