समीपस्थ ग्राम चादनघोड़ा क्षेत्र के ग्रामीण विद्युत व्यवस्था को लेकर लगभग एक माह अधिक समय से जूझ रहे हैं !

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर,,ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है ग्रामीण बिजली व्यवस्था के चलते एक तरफ अपनी फसलों को सूखता देख रहे हैं वहीं दूसरी ओर घरों तक में लाइट नहीं रहने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप्प एवं पीने तक के पानी को लेकर ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है !

 विद्युत व्यवस्था को लेकर चादन घोड़ा ग्रामीणों की पहल से बिगड़ दिवस 16- 8-23 में ग्रामीणों की चार पंचायत की महा पंचायत विद्युत व्यवस्था को लेकर बुलाई गई थी जिसमें 25 गांव के लोग विद्युत व्यवस्था को लेकर सड़क पर आ गए थे !

महापंचायत में चार पंचायतों के सरपंचों की मौजूदगी में विद्युत अव्यवस्था को लेकर महापंचायत में बैठे सरपंचों एवं ग्रामीणों ने एक साथ निर्णय लेते हुए 4 दिन में सुधार नहीं होने को लेकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया था ! विद्युत अव्यवस्था को लेकर एवं चार दिन में सुधार नहीं होने को लेकर दिनांक20-8-23 को चार पंचायत के लोगों ने मिलकर चक्का जाम करने के निर्णय लिया था ! साथ ही इस निर्णय को लेकर अपनी बात ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से जिला कलेक्टर रायसेन, डी.ई रायसेन, पुलिस अधीक्षक रायसेन से स्वयं मिलकर आवेदन के माध्यम से यह जानकारी दी थी साथ ही अन्य माध्यमों से प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री, एवं क्षेत्रीय विधायक को आवेदन के माध्यम से यह जानकारी दी थी !

महा पंचायत के माध्यम से जुटे 4 पंचायत के सरपंचों के 25 गांव के लोगों को एक साथ एकत्रित देख शासन ने आने वाली 20 तारीख को चक्का जाम न करने का ग्रामीणों को मनाई करते हुए विद्युत व्यवस्था में शीघ्र का आश्वासन दिया था पर आज दिनांक तक स्थिति वही ढाक के तीन पात है !

राखी बधी अंधेरे में–गांव के ग्रामीण प्रेम नारायण जाट ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है लोग सामूहिक रूप से एक स्थान पर एकत्रित हो यह धार्मिक आयोजन करते हैं पर इस बार विद्युत अव्यवस्था के चलते ग्रामीणों को अंधेरे में बैठ यह त्योहार मनाना पड़ा ‌!

वो ही स्टॉप वही तार कैसे जली 3 दिन लाइट–पूर्व सरपंच नारायण सिंह जाट ने बताया कि हमारी महापंचायत में चक्का जाम के निर्णय के बाद शासन हरकत में आया और 3 दिन तक हमारे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था एकदम दुरुस्त रही जब तक की हमारी चक्का जाम की तारीख नहीं निकल गई इसके बाद वही व्यवस्था हम ग्रामीणों के सामने है !

जाट ने बताया कि हमारे गांव का वहीं बिजली का पुराना स्टाफ वही पुराने तार वही पुराने खंबे फिर 3 से 4 दिन विद्युत व्यवस्था में सुधार कैसे हो गया था और आज वही स्थिति हमारे सामने है !

फसलें सूखने की कगार पर-गांव के पूर्व सरपंच भगवान सिंह विश्वकर्मा, प्रेम नारायण जाट, बंसीलाल लोधी बृजलाल उईके, कमल पटेल ने बताया कि आज हमारे क्षेत्र की लगभग फैसले सूखने की कगार पर है हम अपनी बर्बादी स्वयं अपनी आंखों से देख रहे हैं और चाहने के बाद भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं !

हमारी महापंचायत में लिए निर्णय आज सब बेकार नजर आ रहे हैं शासन प्रशासन का दिया आश्वासन कहीं कोई सुधार नहीं है अगर समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी बर्बादी हमारे सामने होगी जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा !

रोज तार टूट रहे-ग्रामीणों ने बताया कि पानी नहीं गिरने से वैसे स्थिति बाद से बदतर है गर्मी ऐसी पड़ रही है कि घर में रहना भी मुश्किल हो गया है ऊपर से बिजली के तार रोज ही टूट रहे हैं लाइट के आने की कल्पना करना अब तो सपना सा लगने लगा है !

अधिकारियों का दिया आश्वासन कोरा साबित-ग्रामीण नारायण सिंह, लखन सिंह आदि ने बताया कि जब हम लोग अधिकारियों के पास विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं तो चक्का जाम को लेकर पहुंचे थे तब अधिकारियों ने मौके पर कहा था कि आप लोगों की गांव की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु तार इत्यादि आ चुके हैं जिनकी शुरुआत आज काल में ही कर दी जाएगी दो-चार दिन में विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी आप लोग इसकी चिंता ना करें पर सब के वादे आज झूठ नजर आ रहे हैं !

अब तो पानी पीने की भी लाले-ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी भीषण गर्मी के चलते विद्युत की अव्यवस्था के बीच अब तो पीने के पानी के भी लाले पड़ने लगे हैं अगर गांव में हैंडपंप साथ ना दे तो हम ग्रामीणों को पीने तक का पानी नसीब ना हो एक तरफ गर्मी, दूसरी तरफ पानी की दिक्कत गांव में जीना हुआ महुल की
डी.ई राजकुमार नकुल रायसेन ने बताया कि हमने स्थिति में सुधार करने का पूरा प्रयास किया है, रात में हम 8 से 10 घंटे 3 फेस लाइट दे रहे हैं वहीं तार बदलने की बात है तो वह स्वीकृत हो चुके हैं बस आना बाकी है जो यह काम शीघ्र होगा !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।