जन्माष्टमी पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ली श्याम मंडल, गौरीशंकर मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक….

● दीपक शोभवानी रायगढ़

बैठक में प्रशासनिक, पुलिस, नगर निगम, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की रही उपस्थिति….

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, मार्ग व्यवस्था का किये निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के किये गये हैं व्यापक इंतजाम…..

दीपक शोभवानी – 7898273316 *रायगढ़* । रायगढ़ के ऐतिहासिक जन्माष्टमी पर्व में प्रदेश समेत सीमावर्ती उड़ीसा, झारखंड, बिहार, बंगाल से श्रद्धालुओं का जिले में आगमन होता है । जन्माष्टमी पर्व में सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था को लेकर प्रशासन, पुलिस समेत सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है, तैयारी को लेकर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री सुंशांतो बनर्जी, तहसीलदार रायगढ़ लोमश मिरी की उपस्थिति में श्याम मंडल, गौरी शंकर मंदिर समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारी को लेकर बैठक लिया गया । बैठक में अधिकारियों ने श्याम मंडल, गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों से उनके सुक्षाव लिये जिनमें श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल एवं सचिन बंसल ने समिति की ओर से इन प्रमुख सुक्षावों को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया जिसमें - श्याम मंडल पंडाल के समीप साफ सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निरंतर बिजली सप्लाई, पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था, मच्छरों से बचाव के लिए पाउडर का छिड़काव, श्याम मंदिर के समीप हरियाणा धर्मशाला के बगल में नालों की साफ सफाई, बरसाती जल भराव के निकास की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा कर व्यवस्था बेहतर बनाने पर अधिकारियों ने समिति को आश्वस्त किये । बैठक के बाद नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा के साथ नगर पालिक निगम, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक अमले के अधिकारियों ने श्याम मंडल, मार्केट एरिया का भ्रमण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया गया । व्यापारियों को सामानों को सड़क में नहीं निकालने कहा गया है । नगर निगम द्वारा डेंगू से बचाव के लिये पाउडर का छिड़काव किया गया । मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिये पुलिस के साथ वलिंटियर भी कार्य करेंगे । छेड़खानी, पाकिटमारी को लेकर सादी वर्दी में पुलिस के जवान रहेंगे साथ ही सीसीटीवी से कार्यक्रम स्थल की निगरानी रखी जावेगी । कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में डीएसबी प्रभारी उप निरीक्षक डिलेश्वर साहू, नगर पालिक निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सूरज देवांगन, विद्युत विभाग एवं पीडब्लुडी विभाग के अधिकारीगण तथा श्याम मंडल के राजेश चिराग, सचिन बंसल, महावीर अग्रवाल, दीपक मित्तल, किशन केडिया और गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें ।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान