सुल्तानपुर-नगर की शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थानों में एवं ग्रामीण अंचलों की शिक्षण संस्थानों मे शिक्षक दिवस का कार्यक्रम शिक्षक पर्व के रूप में मनाया गया !

नसीम खान संपादक

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

नगर की सभी शासकीय संस्थाओं में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व छात्रों ने पहुंचकर शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया संस्था के शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया एवं शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया !

वही नगर की अशासकीय  शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्कूली छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाने हेतु एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी और शिक्षक दिवस के दिन संस्थाओं को सजाया गया एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान में संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां छात्र एवं छात्राओं ने एकत्रित हो शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह, शाल श्रीफल  देकर सम्मान किया एवं शिक्षक दिवस पर अपनी-अपने विचार व्यक्त करते हुए इस दिन को यादगार बनाया !

ग्रामीण अंचलों में शिक्षक दिवस पर्व के रूप में मनाया गया-नगर सुल्तानपुर के पास स्थित ग्रामीण अंचलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें संकुल केंद्र ईट खेड़ी के अंतर्गत हाई स्कूल माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में अलग-अलग सभी संस्थाओं में यह शिक्षक उत्सव मनाया गया जिसमें किनगी हाई स्कूल, उमरई वहरा हाई स्कूल, अजीत नगर हाई स्कूलों स्कूली छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षकों का सम्मान किया !

वही आदिवासी बाहुल्य दिया वाड़ी की प्राथमिक शाला में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाते हुए प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटिका की प्रस्तुति दी गई जिसमें स्कूली बच्चे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, एवं भारत माता की भूमिका में नजर आए जो मासूम बच्चों के बीच यह ड्रेस कंपटीशन एवं नाटिका एक अनोखा कार्यक्रम था जिसे देखने पूरा गांव उमड पड़ा , आदिवासी अंचल दिया वाडी में संस्था में होने वाला कोई भी कार्यक्रम गांव वालों के लिए एक उत्सव होता है !

इस दौरान स्कूली शिक्षकों का स्कूली बच्चों ने प्रतीक चिन्ह देकर एवं पैर पखरते हुए सम्मान किया इस दौरान मासूम बच्चों के सम्मान से स्कूली शिक्षकों की आंखें नम हो गई !

इस दौरान प्राथमिक शाला के शिक्षक सम्मान सिंह ने कहा कि आज संस्था में यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं और आप सभी को बता दूं कि मैं इसी संस्था में पढकर और आज इसी संस्था में शासकीय शिक्षक बतोर पदस्थ हूं उन्होंने स्कूली बच्चों को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस किसकी याद में मनाया जाता है और यह कौन थी इस बारे में संपूर्ण जानकारी दी !

दियावाडी प्राथमिक शाला आदिवासी अंचल की एक अनोखी शाला है जहां प्राथमिक शाला के बच्चों का ज्ञान हाई स्कूल के बच्चे के बराबर प्रतीत होता है !

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान