शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देकर राष्ट्र के भावी भविष्य का निर्माण करते है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

रायसेन,
शिक्षक दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा मॉ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्डों से आए सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को पुष्पहार पहनाकर, शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस 05 सितम्बर को, शिक्षकों के सम्मान में प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ राधाकृष्णन शिक्षा और ज्ञान को जीवन का सबसे सशक्त आधार मानते थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि वास्तव में समाज को गढ़ने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और शिक्षक बच्चों को तराशकर, उन्हें शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ाते हैं, एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने लिखाने तक सीमित न होकर, उन्हें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं। शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देते है और इस तरह राष्ट्र के भावी भविष्य का निर्माण करते है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। नवीन शिक्षा नीति लागू की गई है। सीएम राईज स्कूल, पीएमश्री स्कूल बनाए जा रहे हैं। बच्चों को गणवेश, छात्रवृत्ति, साईकिल सहित अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, उनकी कठिनाईयां दूर हो जिससे कि शिक्षक और अधिक मन लगाकर बच्चों को शिक्षा दें। इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित जिले भर से आए शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।