वसीम कुरैशी रिपोर्टर
गैरतगंज में 6 करोड़ 40 लाख रू से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण
रायसेन।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रू से अधिक राशि के विकास और निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर विकास कार्यों को दी सौगात । उन्होंने गैरतगंज में 640.27 लाख रू लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन,ग्राम सिंहपुर में 10 लाख रू लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम हरदौट में 306.80 लाख रू लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक नग जी एवं एक नग एच टाईप आवास गृह, बाउन्ड्रीवाल , पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अधोसंरचनाओं से जुड़े कार्यो को भी प्राथमिकता से कराया जा रहा है।इसी कड़ी में गैरतगंज में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। इस कार्यालय के बन जाने से क्षेत्र के किसानों आम नागरिकों को लाभ होगा और राजस्व संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेगीं। राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को भी नवीन एवं सुविधायुक्त भवन उपलब्ध होने से कार्य करने में सुविधा होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी नेब हरदौट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भी भूमिपूजन किया गया है। इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को घर के समीप ही इलाज में सुविधा होगी। ग्रामीणों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले, इसके लिए गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। इनमें अनेक प्रकार की जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण सहित कई योजनाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नसीम खान संपादक






