वसीम कुरैशी रिपोर्टर
सांची शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांची में 14 एमपी बटालियन विदिशा के कर्नल श् विकास गुप्ता (शौर्य चक्र) ,लेफ्टिनेंट कर्नल यश छिब्बर के मार्गदर्शन में पुनीत सागर अभियान जी -20 सेलिब्रेशन के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग कांपटीशन एवं क्विज कांपटीशन का आयोजन किया गया ।कैडेट लक्ष्मी यादव द्वारा पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य बताया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय अग्रवाल शिक्षक गौरी शंकर हवलदार योगेश गुंजाल ,एएनओ रश्मि पाठक एवं विद्यालय के 96 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे
नसीम खान संपादक






