विकास के बड़े बड़े दावों की पोल खोलती श्मशान घाट की सड़क ।
अग्निदाह से भड़क जाती है मधुमक्खी के काटने से क ई लोग अस्पताल में भर्ती।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल की नगर परिषद विकास के बड़े बड़े दावे करने में पीछे दिखाई नहीं देती । साथ ही इस क्षेत्र के विधायक एवं सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी भी विकास गिनाते दिखाई दे जाते हैं परन्तु इस स्थल का वार्ड नं 1 का श्मशान मार्ग इन विकास के दावों की कल ई खोल रहा है सैकड़ों बार मांग करने के बाद भी इस श्मशान घाट को सड़क नसीब नहीं हो पा रही है । इस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करते ही मधु मक्खी भड़क उठती है जिससे अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है शासन प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं 14 में रविवार को नगर के जाने-माने पटेल का स्वर्ग वास हो गया था उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने नगर सहित क्षेत्र के बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे तथा उनके अंतिम संस्कार वार्ड नं 1 में स्थित श्मशान घाट पर पर किया गया था परन्तु इस श्मशान घाट पर शवयात्रा दल-दल से होकर गुजरना पड़ा इस मार्ग पर अनेक गढ्ढे पानी भरने से मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया जबकि इस दल-दल से शवयात्रा को बामुश्किल ले जाया गया । तथा अंतिम संस्कार किया गया शवयात्रा में शामिल लोगों को तब मुसीबत झेलनी पड़ी जब अग्निदाह करते ही वहां लगी मधुमक्खी भिनक गई तथा शवयात्रा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया इस मधुमक्खी के हमले की चपेट में लगभग पच्चीस लोग आ गए तथा लोगों में भगदड़ मच गई दलदली कीचड़ में लोगों को गिरते पड़ते भागने पर मजबूर होना पड़ा मधुमक्खियों के हमले में शामिल लोगों में मुख्य रूप से राजू वर्मा पार्षद पति वार्ड नं 14 नारायण वर्मा रिटायर शिक्षक रमन वर्मा जगदीश मेहतो रवि पटेल रामू वर्मा डमरू मुन्ना लाल भीकम सिंह सहित अनेक लोग हैं इन्हें वहां मौजूद लोगों ने तत्काल सांची अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया उनमें से कुछ ठीक बताए जा रहे हैं जबकि कुछ का अभी भी उपचार चल रहा है । हालांकि इसके पूर्व भी अंतिम संस्कार करते समय मधु मक्खी भड़क गई थी तब भी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उनका उपचार चला था ।ऐसी स्थिति में इस श्मशान घाट पर जिसमें लगभग आठ वार्ड के शवों को लाया जाता है तथा उनका अंतिम संस्कार किया जाता है । जबकि अन्य श्मशान घाटों पर रोड़ भी डाल दिए गए हैं तब इस वार्ड नं 1 के श्मशान से भी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है हालांकि इस श्मशान घाट सड़क निर्माण कांग्रेस शासन काल में स्कूल शिक्षा मंत्री रहे डॉ प्रभूराम चौधरी ने वर्ष 2019 में भूमि पूजन किया था तथा इस कार्य के ठेके भी कर दिये गये थे तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में डा चौधरी ने भी कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हुए थे तब उन्होंने कमलनाथ पर काम न करने देने के आरोप लगाये थे परन्तु लगभग साढ़े तीन साल तक भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं बावजूद इसके चार साल गुजरने को पहुंच गए हैं परन्तु इस श्मशान घाट की सड़क नहीं बन सकी इस मार्ग पर नगर परिषद द्वारा कचरा डालने के ढेर भी दिखाई दे रहे हैं।जिससे लोगों को दल-दल में से शवों को लेजाने मजबूर होना पड़ रहा है अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जब कमलनाथ ने काम नहीं करने दिया अब इस चार साल में भी सड़क का न बनना कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रहा है। जबकि नगर परिषद में बैठे लोग विकास की बड़ी बड़ी धींगे भरते दिखाई दे जाते हैं तब नगर के हाल बेहाल बने हुए हैं तथा विकास की बड़ी बड़ी बाते सुनने को मिल जाती है इतना ही नहीं सरकार में बैठे लोग भी बड़ी बड़ी विकास की बातें गिनाते दिखाई दे जाते हैं परन्तु धरातल इस विकास से कहीं कोसों दूर नज़र आ रहा है जबकि केंद्र में राज्य के साथ पूरी परिषद ही भाजपा की सत्ता पर काबिज होने के साथ नगर के लोगों को तो मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है तथा बावजूद इसके मनुष्य के जीवन का अंत होने के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए लोगों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ता है जबकि इस परिषद पर बड़े बड़े भृष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप परिषद में ही लगते रहे हैं जो नगर में खूब चर्चित हुए तथा परिषद की कार्यप्रणाली भी नगर में चर्चा में होती रही है परन्तु सरकार की नजर अपनी ही परिषद तक नहीं पहुंच सकी जिससे लोगों को तो मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है लोगों को दम तोडने के बाद अंतिम संस्कार में भी मुश्किल झेलनी पड़ रही है । इस मामले में लोगों ने बताया कि अनेकों बार मंत्री नगर परिषद अध्यक्ष के संज्ञान में श्मशान घाट सड़क का मामला लाया गया परन्तु कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल सका जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा